गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया बाजार स्थित झरही माता मंदिर से शनिवार की देर रात चोरों ने मंदिर में लगे पीतल के कई घंटियां चोरी कर लीं। सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो घंटियों के गायब होने की जानकारी हुई। जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
मंदिर में लंबे समय से श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई घंटियां लगी थीं, जिन्हें चोरों ने रात के अंधेरे में निशाना बनाया।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गए और चोरी की घटना पर रोष जताया। लोगों ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर हो रही चोरी से आस्था को ठेस पहुंच रही है। एसओ स्वत्रंत्र कुमार सिंह ने बताया कि जांचकर चोरो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।