फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीडीओ के निरीक्षण में बेड से चादर नदारद

Tue, 07 Apr 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रामकोला सीएचसी का निरीक्षण करतीं सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
रामकोला। स्थानीय सीएचसी में सोमवार की शाम सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव के निरीक्षण में बेड पर चादर का अभाव तो दवा की पर्चियों पर बाहरी दवाएं लिखी हुई मिलीं। उन्होंने दवा स्टॉक रजिस्टर, ओपीडी व्यवस्था, प्रसव कक्ष सहित स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। अस्पताल में भर्ती जच्चा-बच्चा के भोजन की गुणवत्ता और उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। सवालों का जवाब नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों से दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी लेकर बाहरी दवाएं लिखने पर कड़ी नाराजगी जताई। लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें