फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा : रिजनिंग और गणित के प्रश्न रहे संतुलित...मानविकी ने उलझाया

Mon, 01 Jun 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 30 परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत थे 13,282 परीक्षार्थी, दो हजार ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन



पडरौना। जिले में बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 30 केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रो पर सुबह से शाम तक गहमागहमी का माहौल रहा। दोनों पालियों में कुल 13282 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 11,057 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,225 अनुपस्थित रहे। मानविकी विषयों के अभ्यर्थियों को सवालों ने थोड़ा परेशान किया, जबकि रिजनिंग और गणित के प्रश्न संतुलित रहे।
परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थी और अभिभावक जमा हो गए। आठ बजे के बाद प्रवेश पत्र संग अन्य जांच होने पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली, जबकि दूसरी पाली में दोपहर दो से पांच बजे तक परीक्षा हुई।
विज्ञापन

परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे पर मुस्कान खिली रही। ज्यादातर ने अच्छे अंक आने की उम्मीद जताई है। अभ्यर्थियों के अनुसार प्रथम पेपर में इंग्लिश, हिंदी, इतिहास, सामान्य ज्ञान, करेंट अफेयर्स, राजनीति से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। अंग्रेजी और हिंदी में से किसी एक भाग के प्रश्नों के उत्तर देने थे। प्रथम पेपर बहुत आसान बताया। जीके व करेंट अफेयर्स के आसान सवालों ने काफी राहत दी।
करंट अफेयर्स से काफी संख्या में प्रश्न पूछे गए थे। वहीं, दूसरे पेपर में विषय से संबंधित और रीजनिंग के प्रश्न पूछे गए। इनमें रीजनिंग का भाग काफी समय ले गया। इसके प्रश्न उतने कठिन तो नहीं थे, लेकिन उलझाऊ बहुत थे। इसमें गणित, पर्यावरण से भी संबंधित प्रश्न पूछे गए।
वहीं, विषय से संबंधित सवाल आसान थे। दोपहर 12 बजे शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र से बाहर निकले अधिकतर अभ्यर्थियों के चेहरे खिले रहे, जबकि कुछेक चिंतित दिखाई दिए। अभ्यर्थियों ने बताया कि अपने विषय से जुड़े सवालों के जवाब तो आसानी से दे दिए, लेकिन दूसरे विषयों से जुड़े प्रश्नों ने उन्हें उलझाया। समसामयिक घटनाओं से जुड़े सवालों की अधिकता रही।
जौरा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक, इंटरमीडिएट काॅलेज जौरा बाजार में बने शांतिपूर्ण माहौल में बीएड की प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। प्रथम पाली में पंजीकृत कुल 500 परिक्षार्थियों में से 459 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 41 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ दिए। परीक्षा देकर बाहर निकली गोपालगंज की पूजा चौरसिया ने बताया कि पेपर आसान था। उसे हल करने कोई परेशानी नहीं हुई।
कप्तानगंज के सिसवा निवासी मनीषा कन्नौजिया ने बताया कि हिंदी दूसरे भाग का पेपर थोड़ा कठिन था लेकिन कुल मिलाकर पेपर ठीक हुआ है। बेतिया बिहार की कुमारी मनीषा ने बताया कि व्यवस्था बहुत सख्त था। बैकुंठपुर बिहार निवासी संजना कुमारी ने बताया कि पेपर ठीक आया था। सभी प्रश्नों के उत्तर दिए हैं।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के मुताबिक, सेवरही के लोकमान्य इंटर काॅलेज में बने परीक्षा केंद्र पर रविवार को कड़ी सुरक्षा और सीसी कैमरे की निगरानी में दो पालियों बीएड प्रवेश परीक्षा हुई। केंद्र पर पंजीकृत कुल 1000 परीक्षार्थियों में से 93 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 907 अभ्यर्थी शामिल हुए।


बोलीं अभ्यर्थी

इस बार सामान्य ज्ञान के हिस्से में इतिहास और समसामयिकी (करंट अफेयर्स) के सवालों ने अच्छा-खासा घुमाया। खासकर वो जो प्रमुख योजनाओं और उनके शुरू होने के वर्षों को सुमेलित करने वाला सवाल था, उसने काफी समय ले लिया।

- मंजू, हाटा।

00000000

इतिहास के प्रश्न घुमावदार तो थे ही, लेकिन रीजनिंग (तर्क शक्ति) के उस कोडिंग-डिकोडिंग और रक्त संबंध वाले सवाल ने चक्कर में डाल दिया। काफी देर बाद उत्तर समझ में आया।
विज्ञापन


- अंकीता, हेतिमपुर।



हिंदी का पेपर वैसे तो ठीक था, लेकिन रस और अलंकार के जो उदाहरण पूछे गए थे। उनके विकल्प इतने मिलते-जुलते थे कि संदेह और भ्रांतिमान अलंकार में अंतर करना मुश्किल हो रहा था। काफी सोच-समझकर संदेह पर टिक किया है, अब भगवान ही मालिक है।

- अमीशा, बेतिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें