पडरौना शहर में भवन का निरीक्षण करते नपा अध्यक्ष विनय जायसवाल।स्रोत-सोशल मीडिया
- फोटो : योगेश कुशवाहा
पडरौना। नगर पालिका चेयरमैन विनय जायसवाल ने बृहस्पतिवार को हनुमान इंटर कॉलेज के समीप स्थित ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ महाराज छठ घाट पर चल रहे सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
नपाध्यक्ष ने कहा कि छठ पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर माताएं और बहनें, इस घाट पर पूजा-अर्चना के लिए पहुंचती हैं। उनकी सुविधा, सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए छठ घाट का विकास और सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी संतराम सरोज, अवर अभियंता रामबहादुर प्रसाद, पवन गोंड, संतोष चौहान, राकेश जायसवाल, मंथन सिंह आदि मौजूद रहे।