फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता की पीटकर हत्या, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
कसया थाना क्षेत्र के चौपरिया गांव में नवविवाहिता की हत्या के बाद घटना का जायजा लेते एएसपी और जुटी - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
नवविवाहिता की पीटकर हत्या, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

एएसपी गौरव वंशवाल व सीओ रामप्रसाद ने घटनास्थल का लिया जायजा
कसया/जानकीनगर। थाना क्षेत्र के चौपरिया गांव में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पीटकर हत्या कर दी। पति ने घर में अंदर से ताला बंद कर रखा था। गांववालों की सूचना मृतका के मायकेवाले पहुंचे। उसके शरीर पर जख्मों के निशान देख पिता ने पुलिस को सूचना दी। एएसपी, सीओ और एसओ पुलिस के साथ पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। मृतका के पिता ने पति के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या, बंधक बनाने, महिला उत्पीड़न और दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि चौपरिया की 45 वर्षीय सगीर अहमद ने करीब नौ महीने पहले रामकोला थाना क्षेत्र के जमुनबरवा गांव की 24 वर्षीय सलमा खातून से निक़ाह किया था। आरोप है कि रविवार की सुबह सगीर ने दहेज के लिए सलमा की पीटकर हत्या कर दी। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी ने घर में अंदर से ताला बंद रखा था।
विज्ञापन

इस घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोगों ने उसकी बोलेरो क्षतिग्रस्त कर दी और घर को चारो ओर से घेर लिया। इसके बाद मृतका के मायकेवालों को सूचना दी। मायकेवाले आनन फानन में मौके पर पहुंचे तो देखा कि सलमा के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल डायल 100 की पुलिस को दी। पुलिस पहुंची और उसके बाद कसया थाने को सूचना दी। कसया थाने के एसओ ज्ञानेंद्र राय मयफोर्स मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली। एसओ ने सूचना अधिकारियों को दी। उसके बाद एएसपी गौरव वंशवाल, सीओ कसया रामदास प्रसाद, सीओ सदर नितेश प्रसाद ने भी पुलिस बल बुला लिया।
सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की मौत प्रथम दृष्टया पिटाई से लग रही है। पति झाड़फूंक करता है। मृतका के पिता ने तहरीर दे दी है।
एसओ ने बताया कि मृतका के पिता रज्जाक की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या, बंधक बनाने, महिला उत्पीड़न और दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर में बताया गया था कि निकाह के बाद से दहेज की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी की पहले भी शादी हो चुकी है, उससे तीन बच्चे हैं। दोनों की उम्र में अधिक अंतर के कारण पत्नी पर संदेह करता था। वह देवरिया जिले का निवासी है और यहां घर बनाकर रहता है। नई पत्नी से भी दहेज लाने की मांग करता था। इस घटना से गांव के लोग नाराज थे, जिस कारण उसका घर घेर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें