फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोर समझकर पीटा, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के देवतहा बाली गांव में बच्चा चोर के शोर पर लोगों ने युवक को पकड़ लिय? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
बच्चा चोर समझकर पीटा, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोटवा बाजार(कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के देवतहां बाली गांव में बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने बच्चा चोर के शक में एक युवक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई की और पुलिस को फोन कर बुला लिया। पुलिस उसे थाने लेकर चली गई। वह युवक मनोरोगी बताया जा रहा है।
देवतहां बाली गांव के कठहवा टोला में दोपहर के समय अचानक बच्चा चोर आने की अफवाह फैल गई। कुछ देर में वहां सैकड़ों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि लोगों ने कठहवा स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास उसे घेर लिया और उसकी पिटाई की। हालांकि कोई यह नहीं बता पा रहा था कि वह व्यक्ति किसका बच्चा चुराने आया था? उसने बच्चा चुराया था अथवा नहीं? सूचना मिलते ही थाने से पुलिस पहुंची और उसे अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दिलीप जायसवाल नाम के 30 वर्षीय युवक को लोगों ने पकड़ा था। वह मनोरोगी है और सुल्तानपुर से आया था। बच्चा चोर की अफवाह पर लोगों ने उसे पीट दिया था। युवक के घरवालों को सूचना दी गई है। उन्होंने बताया कि बच्चा चोरी की अफवाह पर लोगों से ध्यान न दिए जाने के लिए बैठकें की जा रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बच्चा चोरी की अफवाह न फैलाएं। इस तरह की कोई भी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें