फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य, शिक्षक पर छात्र की पिटाई का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानाचार्य, शिक्षक पर छात्र की पिटाई का आरोप
विज्ञापन

पिता ने थाने की तहरीर देकर बेरहमी से पीटने की बात कही
संवाद न्यूज ऐजेंसी
फाजिलनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्राम मैनपुर टोला रजवाबर निवासी एक व्यक्ति ने पटहेरवा पुलिस को तहरीर देकर एक स्कूल के शिक्षक व प्रधानाचार्य पर अपने पुत्र की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। वहीं विद्यालय के प्रबंधक ने इसे सामान्य बात बताते हुए पिटाई की आरोप से इंकार किया है।
विज्ञापन

रजवाबर निवासी मुन्ना यादव ने बताया कि फाजिलनगर स्थित एक निजी विद्यालय में उनका पुत्र आशीष आठवीं कक्षा में पढ़ता है। आरोप है कि 24 मार्च को विद्यालय में छुट्टी होने के बाद घर के लिए निकलते समय प्रधानाचार्य और एक शिक्षक ने आशीष की पिटाई कर दी। आशीष का फाजिलनगर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। हालत बिगड़ने के कारण उसे कसया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद ठीक होने पर उन्होंने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पटहेरवा थाने के एसओ सुनील सिंह का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में है। मामले की जानकारी के लिए विद्यालय के शिक्षक व प्रधानाचार्य को बुलाया गया है। वहीं विद्यालय के प्रबंधक का कहना है कि वह कक्षा आठ का छात्र है। परीक्षा का आखिरी दिन था। सात-आठ बच्चे पेपर फाड़कर फेंक रहे थे। जिस पर शिक्षक ने छड़ी दिखाकर डराया था। छात्र के घर गए थे, पिटाई जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें