फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोल मेला को लेकर बरतें चौकसी, अपराधियों पर रखें कड़ी नजर : एसपी

Tue, 20 Aug 2024 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने सोमवार को पडरौना कोतवाली का निरीक्षण किया। एसपी ने डोल मेला को लेकर चौकसी बरतने का निर्देश दिया। साथ ही अपराधियों पर कड़ी नजर रखने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या-बलवा से संबंधित रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। कहा कि बीट प्रभारी, बीट आरक्षियों के साथ बैठक कर हिस्ट्रीशीटरों व अपराधियों की जानकारी रखें।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे कोतवाली पहुंचे एसपी ने सबसे पहले जनसुनवाई रजिस्टर का अवलोकन करते हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों का शत-प्रतिशत अंकन करने और समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया। कहा कि शिकायती पत्रों के निस्तारण के संबंध में फरियादियों से निरंतर फीडबैक लें और रजिस्टर में दर्ज करें। स्वयं प्रभारी निरीक्षक फीडबैक लेने में रूचि दिखाएं। लापरवाह पुलिसकर्मी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए कहा कि फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण पर जोर दें। एसपी ने इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ल को निर्देशित किया कि सभी पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर डोल मेला जुलूस को सकुशल एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराये जाने को लेकर विशेष चौकसी बरते। अराजकता फैलाने वालों पर नजर रखें और समय रहते उन्हें चिह्नित कर लें। इसके अलावा उन्होंने साफ-सफाई को लेकर कहा कि परिसर की नियमित रूप से साफ-सफाई कराएं। भोजनालय में भी सफाई पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें