धरना बीडीओ की ओर से नाला बनवाने के आश्वासन के बाद खत्म हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
दुदही। बाजार में मुख्य नाला बनवाने की मांग को लेकर बुधवार को सैकड़ों लोगों ने बाजार में धरना दिया। धरना बीडीओ की ओर से नाला बनवाने के आश्वासन के बाद खत्म हो गया।
नाराज लोगों ने चेतावनी दी कि शीघ्र नाला का कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। दुदही बाजार के सभी घरों का गंदा पानी चांदनी चौक स्थित मुख्य नाले से होकर जाता है। धरना दे रहे लोगों का आरोप था कि विभाग बिना काम कराए धन का भुगतान करा लिया गया है।
जबकि नतीजा यह है कि नाला गंदगी से पूरी तरह से जाम हो चुका है। नाले का गंदा पानी गोला बाजार के पीछे जमजमा रहा है। इसके चलते संक्रामक रोगों के बढ़ने की आशंका भी बनी हुई है। इसके अलावा रमाकांत मद्धेशिया, लक्ष्मण रौनियार, ओमप्रकाश, लक्ष्मी जायसवाल शिवपूजन आदि लोगाें के मकानों के किनारे पानी लगे होने से क्षति पहुंची रही है।
उनका कहना है कि विभाग से बार-बार नाले के बनाए जाने के लिए कहा गया लेकिन नहीं बनाया गया। इस बाबत बीडीओ संजय श्रीवास्तव का कहना है कि इस वित्तीय वर्ष योजना में नाले का निर्माण करा दिया जाएगा ।