फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी प्रत्याशी की मौत

Wed, 14 Oct 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर/रामकोला। जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी सूर्यप्रकाश यादव का बुधवार को निधन हो गया। उन्हें इलाज के लिए पीजीआई ले जाया जा रहा था। रास्ते में उनकी मौत हो गई। वहीं करजही कोटवा गांव के रहने वाले और बीडीसी प्रत्याशी हरदेव यादव की हॉर्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को मतदान के बाद रात नौ बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा। घरवाले उन्हें सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामकोला ब्लॉक के ग्राम धनौजी निवासी सूर्यप्रकाश वार्ड नंबर 18 से जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़े थे।
सुबह अचानक उनकी तबियत खराब हुई तो घरवाले उन्हें सीएचसी पर ले गए। लेकिन हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। सूर्यप्रकाश यादव के घरवाले उन्हें गोरखपुर ले गए, लेकिन वहां से पीजीआई के लिए रेफर कर दिए गए। लखनऊ ले जाते समय शाम लगभग सात बजे रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, फाजिलनगर ब्लॉक के करजही कोटवा निवासी हरदेव यादव बीडीसी सदस्य का चुनाव लड़ रहे थे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को संपन्न होने के बाद वह घर आए। परिवार के लोगों के मुताबिक उन्हें रात में लगभग नौ बजे दिल का दौरा पड़ा ओर वह अचेत हो गए। गांववालों की मदद से घरवाले उन्हें लेकर सीएचसी आए। वहां डॉक्टर ने हरदेव को मृत घोषित कर दिया।
उनकी मौत की जानकारी होने पर गांव में मातम छा गया। उनकी पत्नी नर्वदा देवी, बेटी वंदना और बेटे दहाड़े मारकर रोने लगे। गांववालों के मुताबिक हरदेव काफी मिलनसार व्यक्ति थे। उनके स्वभाव की वजह से ही परिचितों ने चुनाव लड़ने का आग्रह भी किया। उनकी मौत से लोग सकते में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें