फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बीसीपीएम ने टीकाकरण सेंटर का किया निरीक्षण

Thu, 26 Feb 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। बेंवा सीएचसी क्षेत्र में बुधवार को वीएचएनडी नियमित टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। बेंवा सीएचसी के बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार यादव ने केंद्र का निरीक्षण किया और गर्भवतियों और दो वर्ष से कम आयु के बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बीसीपीएम ने एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना की। उन्होंने टीम को इसी प्रकार कार्य जारी रखने के सुझाव दिए। ग्राम चौरा बनगवा में एएनएम प्रीति मिश्रा द्वारा गर्भवतियों और बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा था। केंद्र पर एएनएम प्रीति मिश्रा, आशा चंद्रवती और आंगनबाड़ी नुसरत जहां के सहयोग से गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें गर्भवतियों की गोद भराई की गई। इसके अतिरिक्त, एएनएम द्वारा ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। साथ ही 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें