फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाषण प्रतियोगिता में बासु प्रथम व नेहा को दूसरा स्थान

Tue, 01 Oct 2024 05:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत आत्मनिर्भर भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें बासु गोंड ने प्रथम और नेहा यादव ने दूसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं को स्वयं पूरा करने की क्षमता ही आत्मनिर्भरता है। राष्ट्र के रूप में आत्मनिर्भर होने का मतलब सुरक्षा, खाद्यान्न, तकनीक, कौशल, कृषि, उद्योग, चिकित्सा, शिक्षा और संचार के साधनों से संतृप्त होना है।

भाषण प्रतियोगिता में नेहा यादव, गार्गी डाली, बासु गोंड, खुशबू खातून, आरती गुप्ता, अमृता कुमारी, रुबीना खातून, अनीषा सिंह, जतिन शुक्ल और नेहा यादव ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. शंभू दयाल कुशवाहा ने विजेताओं में बासु गोंड को प्रथम, नेहा यादव को द्वितीय, नेहा यादव पुत्री मुन्ना यादव को तृतीय स्थान के लिए चुना। संचालन डॉ. निगम मौर्य ने किया। अंत में आभार ज्ञापन डॉ. पारस नाथ ने किया।इस मौके पर गुआक्टा महामंत्री डॉ. निरंकार राम त्रिपाठी, डॉ. राकेश कुमार सोनकर समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें