फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आज से आठ तक चलेगी बढ़नी-आसनसोल स्पेशल

Fri, 17 Oct 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर शुक्रवार से आठ नवंबर के बीच चार फेरा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने बढ़नी-आसनसोल स्पेशल ट्रेन को चलाने की मंजूरी दी है। रेलवे की तरफ से इसके संचालन के लिए समय सारिणी घोषित कर दी गई है। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को शाम चार बजे से बढ़नी और प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12:30 बजे आसनसोल से चलाई जाएगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से दीपावली व छठ पर्व पर ट्रेनों में यात्रियों के भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर 05056/05055 बढ़नी-आसनसोल स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन इस रूट पर चार फेरा के लिए चलगी।
उन्होंने बताया कि यह ट्रेन 17 अक्तूबर से आठ नवंबर के बीच प्रत्येक शुक्रवार को शाम चार बजे से बढ़नी से चलकर शाम 7:20 बजे कप्तानगंज, 7:50 बजे रामकोला, रात 8:10 बजे पडरौना, 8:40 बजे तमकुहीरोड, थावे होकर दूसरे दिन सुबह 9:30 बजे आसनसोल पहुुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें