तिवारीपट्टी/दुदही। गौरी श्रीराम मिनी स्टेडियम में शनिवार को मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर कबड्डी प्रतियोगिता हुई, जिसमें बांसगांव की टीम ने गौरी श्रीराम को सात अंक से पराजित कर विजेता घोषित हुए।
मुख्य अतिथि उपयुक्त श्रम रोजगार मनरेगा राकेश कुमार ने अमर शहीद चंद्रभान चौरसिया को श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रतियोगिता शुरू कराया। इसके बाद शुरू हुई कबड्डी प्रतियोगिता में गौरीश्रीराम और बांसगांव की टीम आमने सामने हुई। दोनों टीम के बीच चले राेमांचक मुकाबले में बांसगांव की टीम ने सात अंक से गौरीश्रीराम को पराजित कर विजेता घोषित हुआ। विजेता टीम को क्षेत्री युवा कल्याण अधिकारी अशोक चौबे, शहीद चंद्रभान की पत्नी पिंकी चौरसिया आदि अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इस दौरान बीडीओ कमलेश कुमार राय, मजहरुल हक, अमित कुमार राय आदि मौजूद रहे।