फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अधिसूचना जारी होते ही बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाए

Sun, 12 Apr 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। नगर पंचायत फाजिलनगर के अध्यक्ष पद के उपचुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर शनिवार को कस्बा में लगे होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों को हटवाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही नगर पंचायत के कर्मचारी और पुलिस बल मुख्य बाजार, चौराहों और प्रमुख मार्गों पर पहुंच गए। टीम ने राजनीतिक दलों, संभावित प्रत्याशियों और विभिन्न संगठनों की तरफ से लगाए गए प्रचार-प्रसार से जुड़ी होर्डिंग और पोस्टरों को हटवाया। कई स्थानों भवन स्वामियों ने भी प्रशासन के निर्देश पर पोस्टर हटाए।
अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि उपचुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति लगाई गई प्रचार सामग्री को हटाया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करें। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 16 अप्रैल तक चलेगा। मतदान पांच मई को होगा। इस दौरान शुभम मिश्रा, चौकी प्रभारी मनोज कुमार वर्मा, एसआई विशाल सिंह, राघवेन्द्र मिश्रा, मुलायम यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें