फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मियों की हड़ताल के कारण निराश लौटे खाताधारक

Wed, 01 Mar 2017 12:47 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मंगलवार को जनपद के भी सभी बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। बैंकों के बंद होने के कारण ग्राहकों को वापस जाना पड़ा। बैंकबंदी के कारण बहुत से बैंकों के एटीएम भी नहीं खुले।
विज्ञापन
मंगलवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में कुशीनगर जनपद के भी बैंककर्मी शामिल रहे। पडरौना नगर में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के अलावा सिटी ब्रांच, पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा और सिटी ब्रांच, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सहित सभी सरकारी एवं गैरसरकारी बैंकों में मंगलवार को ताला तक नहीं खुला। बैंककर्मी केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हड़ताल पर हैं। प्राइवेट बैंक भी उनके समर्थन में रहे। हड़ताल में शामिल बैंककर्मियों का यह भी कहना है कि नोटबंदी के बाद से ही बैंककर्मियों ने देर रात तक काम किया। केंद्र सरकार के अभियान में बैंककर्मियों ने अपना भरपूर योगदान दिया, लेकिन उसके बदले सरकार उन्हें ओवरटाइम भी नहीं दे रही है। नोटबंदी के कारण कैश की किल्लत अब तक पूरी तरह दूर नहीं हुई है, दूसरे पिछले हफ्ते शनिवार और रविवार को बैंकों में अवकाश रहा। भीड़ के कारण बहुत से लोगों को सोमवार के दिन रुपये नहीं मिल पाए थे। वे मंगलवार को इस उम्मीद में बैंकों पर पहुंचे थे कि रुपये मिल जाएंगे, लेकिन बैंककर्मियों की हड़ताल के कारण वापस घर जाना पड़ा। एसबीआई, एचडीएफसी और ऐक्सिस बैंक को छोड़कर पडरौना नगर के सभी एटीएम बंद रहे। इस कारण लोगों को कैश के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें