फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: श्रम संहिता वापसी के लिए बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 13 Feb 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक प्रोग्रेसिव इम्लोई एसोसिएशन के बैनर तले पडरौना सुभाष चौक पीएनबी शाखा पर प्रदर्
विज्ञापन
पडरौना। पंजाब नेशनल बैंक प्रोग्रेसिव इंप्लाई एसोसिएशन की तरफ से बृहस्पतिवार को बैंक कर्मचारियों ने शहर के सुभाष चौक पीएनबी शाखा पर प्रदर्शन किया। इसमें श्रम संहिता वापस करने समेत 11 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे शिवम कुमार राय ने कहा कि इन श्रम कानूनों को लागू कर मजदूर विरोधी व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। काम करने के घंटे 8 से 12 करने की छूट दी गई है। यह श्रम कानून केवल मजदूर विरोधी ही नहीं हैं, युवा विरोधी भी हैं। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियाें ने बैंको, एलआईसी और जीआईसी में निजीकरण एवं विनिवेशन बंद करने, आईडीबीआई बैंक को बेचने का निर्णय वापस लेने, सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों का एक इकाई में विलय करने, पर्याप्त भर्तियां कर युवाओं को रोजगार देने, आउटसोर्सिंग एवं ठेका प्रथा बंद करने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की।इस दौरान राजेश प्रसाद, केशरी गुप्ता, सुनील कुमार, राजेश कुमार, राहुल सिंह, मोहम्मद सलीम, राहुल सिंह, मिनी कुमारी, आद्या श्रीवास्तव, हिमांशु गुप्ता, सुनिधि निषाद, राम नरेश, आशुतोष दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें