फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बैंक शाखा प्रबंधक की कार ट्रक से टकराई, बाल-बाल बचे

Fri, 31 Oct 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। हाटा नगर में बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने भारतीय स्टेट बैंक पडरौना शाखा के मुख्य प्रबंधक की कार को टक्कर मार दी। यह हादसा नगर के पिपराइच तिराहे के समीप हाइवे क्रॉसिंग पर हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार उछलकर हाइवे की दूसरी लेन पर जा गिरी। हादसे में कार चला रहे जितेंद्र वर्मा बाल-बाल बच गए। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे मुख्य प्रबंधक जितेंद्र वर्मा अपनी कार से कार्यालय जा रहे थे। तभी पिपराइच तिराहे के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने अचानक कार में जोरदार ठोकर मार दी। कोतवाल रामसहाय चौहान ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रक की पहचान कर ली गई है। फिलहाल कार चालक की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें