फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बकरीद कल, तैयारी में जुटे अकीदतमंद

Wed, 27 May 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। बकरीद का पर्व 28 मई को मनाया जाएगा। बृहस्पतिवार की सुबह अकीदतमंद ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करेंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। मस्जिदों और ईदगाहों में साफ-सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

मौलानाओं ने बताया कि बकरीद का त्योहार त्याग, बलिदान और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है। इस दिन मुसलमान अल्लाह की राह में कुर्बानी देते हैं। इसके अलावा जरूरतमंदों की मदद कर भाईचारे एवं इंसानियत का परिचय देते हैं। हाफीज जुहैर रजा गौहरी ने बताया कि कुर्बानी हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत है, जिसे हर सक्षम मुसलमान अदा करता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। प्रशासन की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के समय की घोषणा भी कर दी गई है। वहीं बाजारों में भी खरीदारी को लेकर काफी चहल-पहल देखी जा रही है। कपड़े, सेंवइयां और कुर्बानी से जुड़े सामान की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें