फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सेपक टकरा में बहराइच और देवरिया बने चैंपियनं

Fri, 19 Jun 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पुलिस लाइन परिसर में वाॅलीबाल खेलते खिलाड़ी।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। रिजर्व पुलिस लाइंस कुशीनगर में आयोजित गोरखपुर जोन की पुलिस वॉलीबाल क्लस्टर (महिला/पुरुष) एवं सेपक टकरा प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। विभिन्न जिलों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

महिला वर्ग के सेपक टकरा फाइनल में बहराइच ने देवरिया को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं पुरुष वर्ग के सेपक टकरा फाइनल में देवरिया की टीम ने मेजबान कुशीनगर को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में गोरखपुर ने देवरिया को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में कुशीनगर ने सिद्धार्थनगर को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। महिला वर्ग की वॉलीबॉल फाइनल प्रतियोगिता में संतकबीरनगर की टीम ने कुशीनगर को हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना की सराहना की गई। आयोजन समिति की ओर से सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें