फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ 42 लाख से संवरेगा बगहीधाम

विज्ञापन
सिद्धपीठ बगही धाम । - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
एक करोड़ 42 लाख से संवरेगा बगहीधाम
विज्ञापन

पर्यटन केंद्र के रूप में होगा विकास
खड्डा विधायक की पहल पर महानिदेशक पर्यटन ने दी स्वीकृति
अमर उजाला ब्यूरो
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के बगही धाम के सुंदरीकरण व पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए पहल शुरू हो गई है। विधायक के प्रयास पर उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड ने यहां विकास कार्य के लिए एक करोड़ 42 लाख रुपये का आगणन तैयार किया है। इसकी वित्तीय स्वीकृति के लिए पर्यटन महानिदेशक ने पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

बगही धाम को इलाके के सर्वाधिक प्राचीन मंदिरों में गिना जाता है। क्षेत्र के हजारों लोग इस स्थल पर दर्शन पूजन के लिए जाते हैं। क्षेत्रीय विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने पिछले वर्ष अप्रैल में कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड की टीम के साथ मंदिर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रयास शुरू किया था। यूपीसीएल ने 142.09 लाख रुपये का आगणन लोक निर्माण के पास भेजा था। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी गोरखपुर ने पर्यटन निदेशालय को पत्र भेजा था। विधायक की पहल पर महानिदेशक पर्यटन उत्तर प्रदेश जितेंद्र कुमार ने बगही पीठ के सुंदरीकरण व पर्यटन विकास के लिए 142.09 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति इसी वित्तीय वर्ष 2019-20 में प्रदान करने के लिए विशेष सचिव पर्यटन को पत्र लिखा है। विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि बगही धाम को पर्यटन केंद्र बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस स्थल के विकास से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यूपीसीएल के एमडी गोपाल मिश्रा का कहना है कि धन उपलब्ध होते ही टेंडर जारी कर कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। इस बजट से मुख्य मंदिर के जीर्णोद्धार के अलावा परिसर में फव्वारा लगाने, तालाब एवं पार्क के विकास तथा प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें