फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो तस्करों को गांजा के साथ बगहा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 01 Jul 2024 05:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। बगहा पुलिस ने कुशीनगर के बाइक सवार दो तस्करों को अवैध गांजा के साथ शनिवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से 13 किलो नेपाली गांजा बरामद किया है। बिहार से लेकर नेपाल तक तस्करों का नेटवर्क फैला है। पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने सरगना समेत तीन लोगों का नाम बताया है। इसमें एक कुशीनगर जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन


खड्डा व हनुमानगंज थाना क्षेत्र के दो युवकों को बाइक से 13 किलो गांजा ले जाते समय बिहार की बगहा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बगहा डीएसपी कुमार देवेंद्र ने बताया कि पटखौली थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम पुलिस वाहन चेक कर रही थी। कुशीनगर के तरफ से एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस ने दोनों को रोका और बाइक का कागज मांगा तो युवक टाल-मटोल करने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने बाइक पर पीछे बैठे युवक का बैग चेक किया तो इसमें गांजा मिला। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्करों की पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम भैसहा निवासी मुकेश साहनी और हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव निवासी अनिल साहनी के रूप में की। पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने सरगना समेत तीन लोगों का नाम बताया है। जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। इसमें एक कुशीनगर जिले का रहने वाला है। सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की निष्क्रियता से तस्करी का खेल तेज हो गया है। पुलिस दोनों आरोपियों के संपर्क में रहने वालों की भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें