फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जन आरोग्य मेले में 1684 मरीजों का हुआ उपचार

Mon, 01 Jul 2024 05:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के 52 न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 1684 मरीजों ने उपचार कराया। सर्वाधिक संख्या पेट, त्वचा व सांस के मरीजों की रही। मेले में 702 पुरुष, 650 महिला व 332 बच्चों समेत 1684 मरीजों ने पंजीकरण कराने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। सांस के 97, पेट के 152, मधुमेह के 123, त्वचा के 206, टीबी के संभावित पांच, रक्त अल्पता के एक और उच्च रक्तचाप के 70 मरीज उपचार कराने पहुंचे थे। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि मेले में 104 डॉक्टर और 239 पैरा मेडिकल स्टॉफ की तैनाती की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें