फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के इग्नू अध्ययन केंद्र में प्रवेश प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक और परास्नातक में विद्यार्थियों का प्रवेश शुरू
विज्ञापन

कसया (कुशीनगर)। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के इग्नू अध्ययन केंद्र में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट पाठयक्रमों में विद्यार्थियों का प्रवेश शुरू हो गया है। कॉलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र में हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, लोक प्रशासन, वाणिज्य आदि की परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को केंद्र की समन्वयक डॉ. सीमा त्रिपाठी ने बताया कि कॉलेज के इस इग्नू अध्ययन केंद्र में हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, लोक प्रशासन, वाणिज्य आदि की परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश दिया जा रहा है। इसके अलावा विद्यार्थी कला व वाणिज्य वर्ग में स्नातक में भी प्रवेश हासिल कर सकेंगे। स्नातक स्तर पर अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए इग्नू ने निशुल्क प्रवेश की सुविधा मुहैैया कराई है। उन्हें अध्ययन के संसाधनों को भी बिना शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इग्नू के पाठ्यक्रम विश्वस्तरीय हैं। साथ ही विद्यार्थियों के रुचिकर भी पाठ्यक्रम हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय भारत सरकार की तरफ से संचालित केंद्रीय विश्वविद्यालय है। इसकी मान्यता देश में ही नहीं, बल्कि विश्व के अन्य देशों में भी है। नई शिक्षा नीति में जिस क्रेडिट सिस्टम की बात कही जा रही है, उसका अनुपालन इग्नू में बहुत पहले से होता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें