फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारों के प्रति बालिकाओं को होना होगा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारों के प्रति बालिकाओं को होना होगा जागरूक
विज्ञापन

- बालिका दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बलुचहां गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बालिकाओं के लिए सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
केसी श्रीवास्तव ने कहा कि समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। लड़कियों के साथ भेदभाव और हिंसा और उनके मानवाधिकारों के प्रति जागरूक कर उन्हें समानता का अधिकार देना होगा। इसके लिए सरकार कई योजनाएं संचालित की है। हमें सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। इस दौरान अखिलेश, राहुल, सुशीला, अर्चना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर क्षेत्र के हजारी पट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में संस्था सामुदायिक कल्याण एवं विकास संस्थान की ओर से परियोजना मलाला फंड के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि लड़कियों को भी लड़कों की तरह बेहतर जीवन जीने का अधिकार है। समाज में लिंग असमानता को रोकने की आवश्यकता है। लड़कियों को भी समान रूप से शिक्षा पोषण, कानूनी और चिकित्सा आदि का अधिकार है। हमें लड़कियों को सुरक्षित वातावरण देते हुए बाल विवाह, भूरण हत्या को समाप्त करने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान अंजु भारती, गिरजा, संध्या, पिंकी, रानी भारती, रेखा, सोनम, रमाशंकर प्रसाद, नंदलाल कुशवाहा, बसीरूदीन अंसारी आदि मौजूद रहे।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मठिया श्रीराम गांव में रविवार को नेहरू युवा केंद्र की तरफ से बालिका दिवस मनाया गया। इस दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पढ़े बेटियां -बढ़े बेटियां के नारो के साथ प्रभात फेरी निकाला कर बालिकाओं की सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र कुशीनगर के जिला समन्वयक सचिन कुमार ने सरकार की तरफ से बालिकाओं को मिलने वाली सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद स्वयं सेविका कुमारी प्रीति तिवारी की अगुवाई में क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान कुमारी सोनी, कुमारी सोनाली, कुमारी पिंकी, कुमारी रानी, कुमारी महिमा, कुमारी पूजा, कुमारी शालिनी, चंद्रप्रकाश तिवारी, संजय सिंह आदि मौजुद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें