फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से डरें नहीं, मुश्किलों का डटकर करें सामना

विज्ञापन
सेंट थ्रेसेस इंटर कॉलेज पडरौना में अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित पुलिस की पाठशाला में शपथ दिलाते ? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
पुलिस से डरें नहीं, मुश्किलों का डटकर करें सामना
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की अपराजिता मुहिम के तहत सेंट थ्रेसेस स्कूल में पुलिस की पाठशाला आयोजित
पडरौना। अमर उजाला फाउंडेशन की अपराजिता मुहिम के तहत शनिवार को सेंट थ्रेसेस स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में बेटियों का मुश्किलों का डटकर सामना करने का आह्वान किया गया। डीएम, एसपी सहित कई अफसरों ने बालिका शिक्षा, सुरक्षा और जागरूकता पर जोर दिया। छात्राओं ने मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए सरकार भी नारी सशक्तिकरण बालिका सुरक्षा कार्यक्रम संचालित कर रही है। बालक-बालिकाएं आगे बढ़ें। आपसी सहयोग से देश को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि बालक राम तो बेटियां देवी का स्वरूप हैं। उनमें अपार ऊर्जा है। इसलिए मुश्किलों का डटकर सामना करें।
विज्ञापन

बतौर विशिष्ट अतिथि एसपी राजीव नारायण मिश्र गुरु की भूमिका में नजर आए। उन्होंने कहा कि अपराजिता वह है, जिसे कोई पराजित न कर सके। विद्यार्थी जीवन से ही मन में यह संकल्प रखना होगा कि खुद को इतना सशक्त बनाएं कि कोई पछाड़ न सके। जीवन में सफल होने के लिए तीन बातें हमेशा जेहन में रखनी चाहिए नॉलेज, स्किल और एटीच्यूड। छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देना होगा। पुलिस से डरें नहीं, वह आपकी मित्र है।
बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष दीपाली सिन्हा ने कहा कि बेटियां किसी मामले में कमजोर नहीं हैं। जरूरत है उनकी क्षमता को समझने और उसे सही दिशा देने की। उन्होंने चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 और महिला सुरक्षा के 181 नंबर के बारे में भी छात्र-छात्राओं को जानकारी दी।
एंटी रोमियो स्क्वॉड की प्रभारी महिला इंस्पेक्टर विभा पांडेय ने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और जागरूकता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसी भी तरह की हिंसा, विवाद की स्थिति में टोल फ्री नंबर 100 और वीमेन पॉवर लाइन 1090 के बारे में विस्तार से बताया।
इसी तरह जिला प्रोवेशन अधिकारी विजय पांडेय ने बेटियों की सुरक्षा और उसे प्रोत्साहन देने के लिए कन्या सुमंगला योजना, 102 एवं 108 नंबर की एंबुलेंस सेवा तथा 101 फायर सर्विस की विशेषता बताई। अंत में सेंट थ्रेसेस स्कूल के प्रधानाचार्य फादर सोनी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया तथा छात्र-छात्राओं को पुलिस की पाठशाला में बताई गई बातों का अनुसरण करने की प्रेरणा दी। इससे पहले डीएम, एसपी ने दीप प्रज्वलित किया।
इस दौरान विद्यालय के अखिलेश, अंजू गुप्ता, अंकिता डुंग, अनुरुइया, अनवर आलम, अनवर अंसारी, अपूर्वा सिंह, अपूर्वा त्रिपाठी, आराधना, दिनेश्वर द्विवेदी, गौरीशंकर, गीपी चेरियन, विद्याधर गिरी, गिरिजेश सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला से बढ़ा आत्मविश्वास
स्कूल की हेड गर्ल पर्णिका राय ने कहा कि पुलिस शब्द सुनकर अक्सर भय का अहसास होता था, लेकिन इस आयोजन ने हमारा आत्मविश्वास बढ़ाया है। जूनियर हेड गर्ल राजश्री मल्ल ने कहा कि इस कार्यक्रम से असहज स्थिति से निपटने की जानकारी मिली है। जरूरत पड़ने पर वह इसका इस्तेमाल करेंगी और अन्य महिलाओं को भी इसे बताएंगी। फिजां लारी ने कहा कि अमर उजाला की तरफ से इस तरह के आयोजित होने वाले कार्यक्रम नई सीख देते हैं। यह सराहनीय पहल है। वैष्णवी श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कामयाबी की सीख मिले, वह भी कामयाब अफसरों के जरिए, यह कभी कभार ही होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें