फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बैंड प्रतियोगिता में विजेता टीम को किया पुरस्कृत

Thu, 05 Sep 2024 04:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के श्रीमती लाची देवी समाज कल्याण इंटर कॉलेज जटहां बाजार परिसर बुधवार को जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बालक और बालिका वर्ग की अलग-अलग प्रतियोगिता हुई। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला समन्वयक विष्णु प्रभाकर ने कहा कि विद्यार्थियों के भीतर सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में विभिन्न तरह के आयोजन होते हैं। इन आयोजनों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को शामिल होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। इस प्रतियोगिता में श्रीकांती देवी इंटर कॉलेज की बालक और बालिका वर्ग की टीम प्रथम और राजकीय हाईस्कूल कटाई भरपुरवा के प्रतिभागी द्वितीय स्थान हासिल किए। उन्हें पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कॉलेज के प्रबंधक हरीशंकर कुशवाहा, सिद्धार्थ कुशवाहा, राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य ऊदल, किरण, अंजना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें