बनकटा बाज़ार। भटनी गन्ना विकास समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत बनकटा बाज़ार और कोइलसवा बुजुर्ग में डेलीगेट पद के लिए एक पर्चा दाखिल होने से समिति की ओर से अवधेश राय व बाबू सिंह यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। समिति के सचिव रणविजय सिंह ने बताया कि कोइलसवा बुजुर्ग में डेलीगेट चुनाव के लिए कुल 95 किसान वोटर हैं। कोइलसवा बुजुर्ग में दो पद कई वर्षों से खाली चल रहा था। समिति कार्यालय पर कई वोटर पहुंचे हैं। वोटरों ने एक दूसरे को मिठाईयां बांटकर बधाइयां दी। इस दौरान केशव यादव, राम दरश यादव, छठु चौरसिया, डाक्टर प्रह्लाद प्रजापति, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि योगेंद्र प्रसाद, रमन शाही, राम नाथ, यादव,विंध्याचल यादव, बच्चा लाल चौहान, उमाशंकर चौहान, राजबंशी यादव, आदि लोग मौजूद रहे।