फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी : सांसद

Thu, 03 Oct 2024 04:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट परिसर से बुधवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत यातायात जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। रैली को सांसद, विधायक और डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 16 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि सड़कों पर होने वाली अधिकतर दुर्घटनाएं लोगों की लापरवाही से होती हैं। सड़क पर चलते समय बरती गई थोड़ी से लापरवाहीं की वजह से घायल कई लोगों की जान चली जाती है तो कई लोग जीवन भर के लिए अपंग हो जाते हैं। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं से बता जा सकता है। सदर विधायक मनीष कुमार जायसवाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि कार चलाते समय सीट बेल्ट और बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। इससे दुर्घटना में होने वाली क्षति को कम किया जा सकता है। इसके बाद सांसद, विधायक और डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। कलेक्ट्रेट परिसर से निकली रैली रविंद्रनगर चौराहा होते हुए एआरटओ कार्यालय के पास रैली का समापन हुआ, जहां लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर उसका पालन करने के लिए शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान कसया सीओ कुंदन सिंह, सड़क सुरक्षा समिति के सचिव अधिशासी अभियंता राजेश सिंह, सह सचिव मोहम्मद अजीम, ट्रैफिक इंस्पेक्टर सत्य सन्याल सत्यार्थी, डीआईओएस रविंद्र सिंह, बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें