फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों पर कार्रवाई न करें परहेज : एसपी

Tue, 25 Feb 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पुलिस कार्यालय सभागार में सोमवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। एसपी ने अपराधों की समीक्षा और अपराध पर रोक लगाने के लिए मातहतों को जरूरी निर्देश दिए। गोष्ठी शुरू में जिले के विभिन्न थानों से आए पुलिसकर्मियों का सैनिक सम्मेलन किया गया। सभी थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थों से प्रतिदिन वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए गए। एसपी ने आगामी त्योहार महाशिवरात्रि, होलिका दहन, होली त्योहार, ईद-उल-फितर (रमजान माह) के संबंध में समीक्षा कर सभी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने पर जोर दिया। लंबित विवेचनाओं के निस्तारण एवं अनावारण समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए गए। लक्ष्य गुंडा, गैंगस्टर, एचएस, गैंग पंजीकरण, गैंग चार्ट एवं एक से अधिक बार गोवध, गोतस्करी में संलिप्त अपराधियों का सत्यापन कर कार्रवाई करने का पूर्व में दिए गए निर्देश की समीक्षा की गई। गो तस्करी, मादक द्रव्य पदार्थों, शराब की तस्करी की रोकथाम के लिए जिले में चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की गई। सीओ कार्यालय में रजिस्टर नंबर चार में लिखने के लिए पर्यवेक्षण के लिए कितनी केस डायरी प्राप्त हुई और अभियोग के केस डायरी प्राप्त नहीं हुई की जानकारी ली गई। महिला अपराध (अपहरण) की समीक्षा करते हुए बरामदगी के लिए बाकी अपहृता की सकुशल बरामदगी के लिए निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी रितेश कुमार सिंह, सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय, कुंदन सिंह, अमित सक्सेना, उमेश चंद भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें