फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सवारी बैठने के लिए ऑटो चालकों में मारपीट

Fri, 19 Jun 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। मुख्य ओवरब्रिज चौराहा के समीप सवारी बैठने के लिए बृहस्पतिवार को ऑटो चालकों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान मनबढ़ों ने सवारियों व महिलाओं को भी नहीं बख्शा और लात-घूसे, लाठी-डंडे चलते रहे। करीब एक किलोमीटर की दूरी पर कस्बा पुलिस चौकी और करीब दो किलोमीटर पर स्थित तमकुहीराज थाने के जिम्मेदारों को मामले की भनक नहीं लगी। सोशल मीडिया पर जब मारपीट का वीडियो वायरल होने लगा तब पुलिस हरकत में आई और एक पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हैं।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र नगर पंचायत तमकुहीराज के पटेल नगर निवासी धर्मनाथ खरवार ऑटो चालक हैं। बृहस्पतिवार को भी धर्मनाथ ऑटो लेकर तमकुहीराज कस्बा स्थित मुख्य ओवरब्रिज चौराहा पहुंचे और ऑटो का नंबर लगा बारी का इंतजार करने लगे। इसी दौरान ऑटो चालकों के दूसरे गुट के रंजीत व अन्य लोगों ने सवारी बैठाने के लिए धर्मनाथ से विवाद शुरू हो गया। विवाद के बाद मुख्य ओवरब्रिज चौराहे पर ऑटो चालकों के दो गुटों बीच मारपीट शुरू हो गई और करीब आधे घंटे तक आरोपियों ने चौराहे पर खूब उत्पात मचाया।
मारपीट का 58 सेकंड की वीडियो क्लीप सोशल साइट पर वायरल होने लगी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और एक पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। सीओ तमकुहीराज जयंत कुमार ने बताया दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर मिली है। एक पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में ले पूछताछ की जा रही है। दूसरे पक्ष को हिरासत में लेने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें