फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति गीतों की तान पर पूरी रात झूमे श्रद्धालु

Tue, 01 Nov 2016 10:48 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
कायऱ्र्यक्रम - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। सोमवार की रात पडरौना नगर के छावनी मुहल्ले में भगवती जागरण का आयोजन किया गया। दीपावली के उपलक्ष्य में आयोजित इस जगराता में पटना और गोरखपुर के गायकों ने भजन प्रस्तुत किया। उनके भक्तिमय भजनों की तान पर श्रद्धालु मंगलवार की भोर तक झूमते रहे।
विज्ञापन

श्री बाल लक्ष्मी पूजा समिति छावनी पूर्वी के सदस्यों की ओर से इस वर्ष भी पंडाल में मां लक्ष्मी और सिद्धि विनायक गणेशजी की प्रतिमा स्थापित की गई है। गत वर्ष की भांति इस बार भी आयोजन समिति के सदस्यों की ओर से भगवती जागरण का आयोजन किया गया था। नगरपालिका अध्यक्ष शिवकुमारी देवी ने बतौर मुख्य अतिथि सर्वप्रथम माता लक्ष्मी और गणेशजी की पूजा की और आरती उतारने के बाद पटना से आए भजन गायक विजय दास अनमोल और गोरखपुर की भजन गायक रीता चौहान सहित अन्य गायकों को चुनरी ओढ़ाकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।
विजय दास अनमोल ने सर्वप्रथम माता लक्ष्मी की स्तुति से भजन की शुरुआत की। उसके बाद उन्होंने हनुमान जी और गणेशजी के भजन के अलावा चलो बुलावा आया है... समेत कई भजन प्रस्तुत किए। रीता चौहान तथा भजन मंडली के अन्य सदस्यों ने भी कई भजन प्रस्तुत किए, जो मंगलवार की भोर तक चला। सबसे अधिक उत्साह बच्चों में देखा गया, जो भक्तिगीतों पर तालियां बजाने के साथ थिरकने भी लगते थे। भजनों के बीच-बीच में मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया गया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के आयोजन में लक्ष्मी पूजा समिति के शेषनाथ शर्मा, अरविंद उर्फ भोलू, पिंटू, राजू, रामू, आकाश रवि, दिलीप सहित सभी सदस्यों ने सहयोग किया। रमेश रावत, राजेंद्र श्रीवास्तव, श्रीराम प्रसाद, अनुप श्रीवास्तव, गोरख शर्मा, प्रदीप कुमार, सिद्धार्थ, दद्दन श्रीवास्तव, सुनील, अशोक रावत, अजय, चंद्रशेखर, भोला, विकास सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें