फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अटेवा के शिक्षकों-कर्मचारियों ने बजाई घंटी

Sun, 06 Aug 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए सांसद को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अटेवा ने शनिवार को घंटी बजाओ कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें जिले भर से शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए। इससे जुड़े शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सांसद को ज्ञापन सौंपा।
माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश महामंत्री राजीव यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों और कर्मचारियों का अधिकार है, लेकिन इससे वंचित किया जा जा रहा है। इसके लिए कई बार धरना-प्रदर्शन किया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शनिवार का कार्यक्रम कुशीनगर के सांसद को इस समस्या से अवगत कराने तथा उनके माध्यम से सदन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने चेताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में जो पार्टी शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारियों के पुरानी पेंशन बहाली की बात करेगी, उसी के पक्ष में मतदान करेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के लिए बुढ़ापे का सहारा है। इसकी लड़ाई अटेवा कई वर्षों से लड़ रहा है। अटेवा के आंदोलन के चलतेे ही देश के पांच राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है।
इस कार्यक्रम को श्रवण तिवारी, राजेश शुक्ला, अविनाश शुक्ला, प्रमोद गौड़, रमाकांत गुप्ता, इनामुल हक, नवीन श्रीवास्तव, धर्म प्रकाश पाठक, अखिलेश मिश्रा, मोलाई प्रसाद, अमरदीप शुक्ला, अमिताभ त्रिपाठी, अवनीश सिंह, उमेश यादव आदि ने संबोधित किया।
इसके बाद सांसद को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सांसद विजय कुमार दुबे को मांगपत्र सौंपा। सांसद ने पुरानी पेंशन की मांग बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए इस मुद्दे को सदन में उठाने के साथ-साथ प्रधानमंत्री तक कर्मचारियों की बात पहुंचाने के लिए आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इस दौरान जिला महामंत्री सुनील पाल, उपेंद्र कुशवाहा, असगर अली, विनोद कुमार, विनय यादव, ओम प्रकाश शर्मा, भानु प्रताप सिंह, रोशनलाल, वीरेंद्र राजभर, राजमन यादव, पंकज यादव, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें