फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नक्शा तैयार करने पहुंची टीम लौटी

Sun, 06 Aug 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। राजस्व अभिलेखों में पहले से ही पुलिस लैंड के नाम से आरक्षित करीब तीन एकड़ भूमि पर तमकुहीराज थाना बनाने के लिए पहुंची राजस्व टीम बिना नजरी-नक्शा बनाए ही लौट गई। इससे थाने के लिए भूमि चिह्नित नहीं हो सकी।
विज्ञापन

तमकुहीराज क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग गांव के दमका विद्यालय पास खाली पड़ी करीब तीन एकड़ भूमि पर पुलिस थाना खोलने से संबंधित प्रस्ताव 2020 में ही शासन को भेजा गया था। उच्चधिकारियों के निर्देश पर शनिवार की शाम करीब पांच बजे राजस्व निरीक्षक रामप्रवेश सिंह, मुन्नालाल, जेई शाहबाज अहमद, इंस्पेक्टर तमकुहीराज नीरज राय प्रस्तावित भूमि पर तमकुहीराज थाना भवन निर्माण के लिए नजरी-नक्शा बनाना शुरू किया।
एसएचओ ने चिह्नित भूमि पर थाना खोलने के लिए औचित्यहीन बताकर एसडीएम तमकुहीराज समेत उच्चधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद राजस्व टीम मौके से लौट गई। इस संबंध में तमकुहीराज एसएचओ ने बताया कि पूर्व से थाना खोलने के लिए प्रस्तावित भूमि काफी अंदर है। यह भूमि थाना खोलने के लिए उपयुक्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें