फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सावधान! लुभावने ऑफर कर सकते हैं आपका खाता खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
- पड़ताल करने के बाद ही खोलें ऑनलाइन लिंक, किसी को न बताएं ओटीपी
विज्ञापन


कसया। त्योहार के सीजन में अगर आप ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं तो सावधान रहने की जरूरत है। जरा सी चूक आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए मोबाइल फोन या ईमेल पर आने वाले ऑफर के लिंक की पड़ताल करने के बाद ही उसे खोलें। साइबर पुलिस ने भी लोगों को सतर्क करना शुरू कर दिया है। इन दिनों सोशल मीडिया पर लुभावने ऑफरों की भरमार है। ऑफर से जुड़े लिंक भी सोशल मीडिया पर हैं।
विज्ञापन

त्योहार के समय में लोग जमकर खरीदारी करते हैं। ऐसे में साइबर ठग खरीदारी पर भारी छूट का झांसा देकर लोगों को फंसाते हैं। भारी डिस्काउंट देखकर लोग लिंक खोलते हैं और ठगी के शिकार हो जाते हैं। साइबर अपराधी होटल बुकिंग, सस्ते दाम पर फ्लाइट बुकिंग, ऑनलाइन खरीदारी, इलेक्ट्राॅनिक सामान पर भारी छूट आदि तरीके इस्तेमाल कर लोगों को चूना लगाते हैं। इसलिए भारी छूट के विज्ञापन अगर सोशल मीडिया पर नजर आते हैं तो सावधान रहने की जरूरत है। यह सिलसिला नवरात्र के पहले दिन से ही शुरू हो गया है। साइबर ठगों का यह खेल नए साल के आगमन तक जारी रहेगा। इस दौरान साइबर अपराधी लिंक भेज रहे हैं और क्लिक करने पर भारी छूट और उपहार देने का झांसा दे रहे हैं। इसके बाद खाता खाली कर ले रहे हैं। साइबर ठग लोगों को फर्जी विज्ञापन देकर भी जाल में फंसाते हैं और लिंक के जरिए खाते की जानकारी हासिल कर ठगी करते हैं।
विज्ञापन




ये बरतें सावधानी
- किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें।
- किसी नए लिंक पर क्लिक न करें। आपकी निजी जानकारी ठग को मिल सकती है।
- किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
- किसी को ओटीपी न बताएं। बैंक संबंधी डिटेल न दें।
- वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं।


इनसे सावधान रहें
- रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।
- बिना जरूरत के एप डाउनलोड करने से बचें।
- ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।
- ठगी का पता चलते ही तत्काल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें