फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मंदबुद्धि भाई की भूमि धोखे से लिखवाने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कलवारीपट्टी गांव का मामला
विज्ञापन



पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया के कलवारीपट्टी गांव में एक व्यक्ति ने अपने मंदबुद्धि भाई की भूमि धोखे से अपने नाम करा लिया है। इसकी जानकारी होने पर सोमवार को ग्रामीणों ने पीड़ित के साथ आरोपी के दरवाजे पर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि बृजेश साहनी मंदबुद्धि के साथ साथ नशे का आदि है। लोगों ने जालसाजी करने वाले भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बृजेश साहनी की पत्नी लालसा देवी ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही है। आरोप लगाया कि उसकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर उसके जेठ ने मंदबुद्धि पति को नशे की हालत में 30 कट्ठा भूमि धोखे से अपने नाम करा लिया और किसी को भनक नहीं लग पाई। एक सप्ताह पहले गांव में पहुंचे लेखपाल ने लोगों को बृजेश साहनी की ओर से अपनी भूमि बड़े भाई के नाम कर दिए जाने की जानकारी दी गई। गलत तरीके से भूमि बैनामा करने की बात ग्रामीणों के बताने पर लेखपाल ने आपत्ति करने का सुझाव दिया। उसके बाद बृजेश साहनी के बेटे शिवम और शुभम गांववालों के साथ एसडीएम कोर्ट में पहुंचकर आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में जुटी थी पंचायत
सोमवार को उसी मामले को लेकर पंचायत जुटी थी, लेकिन आरोपी घर से कहीं चला गया। बृजेश साहनी भी नहीं था। काफी देर तक इंतजार करने के बाद आरोपी के पंचायत में न आने से नाराज गांव के लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ आरोपी के दरवाजे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण तुफानी, भोली, उपेंद्र, रामाश्रय, लल्लन साहनी, अशोक, मुन्नीलाल, सुभाष, विनोद, आनंद और रविंद्र ने कहा कि यह धोखे से जमीन लिखवाया है। यह गलत परंपरा की शुरुआत है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में अन्य लोग भी किसी कमजोर व्यक्ति की भूमि लिखवा लेंगे। गांव के लोगों ने प्रशासन से बृजेश साहनी की भूमि का बैनामा रद्द करने और धोखे से जमीन लिखवाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें