फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार महिलाओं से शाम को छिनैती का प्रयास

विज्ञापन
बाइक सवार महिला से छिनैती के प्रयास की जानकारी लेती पटहेरवा पुलिस।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
बाइक सवार महिलाओं से छिनैती की कोशिश
विज्ञापन

चालक समेत तीन घायल
लबनिया पौधशाला के पास हुई घटना
पटहेरवा (कुशीनगर)। बाइक पर सवार महिलाओं से दूसरी बाइक पर सवार उचक्कों ने छिनैती की कोशिश की। बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से दोनों महिलाएं गिर पड़ीं। वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाया गया। घटना रविवार की शाम करीब सवा पांच बजे की है।
जानकारी के अनुसार रविवार को अहिरौली बाजार थाने के भड़कुड़वा मुजफ्फरपुर निवासी योगेंद्र दुबे पत्नी विंध्यवासिनी देवी (38) व भाभी शैलजा देवी के साथ बाइक से सीमावर्ती बिहार प्रांत के गोपालगंज थावे दुर्गा मंदिर में दर्शन करने गए थे।
विज्ञापन

शाम को गांव लौट रहे थे। उनके साथ तीन अन्य लोग भी बाइक से गए थे। उनकी बाइक सबसे पीछे चल रही थी। जैसे ही फोरलेन पर पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया पौधशाला के पास पहुंचे कि दूसरी बाइक पर सवार उचक्कों ने पीछे से आकर उनकी भाभी का पर्स छीनने का प्रयास किया। पर्स छीनने के प्रयास में बाइक असंतुलित होकर फोरलेन पर गिर गई।
विज्ञापन

इससे बाइक सवार योगेंद्र दुबे, उनकी पत्नी विंध्यवासिनी देवी व भाभी शैलजा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया गया। वहां उनका उपचार चल रहा हैं। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि इस तरह की घटना की जानकारी नहीं है। दुर्घटना में भी लोग घायल हो जाते हैं। घटना की वास्तविकता का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें