फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 से 30 किलोग्राम भार वर्ग में हर्षित अव्वल

विज्ञापन
शाकुंतल इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
28 से 30 किलोग्राम भार वर्ग में हर्षित अव्वल
विज्ञापन

शाकुंतल इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित हुई जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता
पडरौना। शाकुंतल इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें चार विद्यालयों के 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सफल प्रतिभागी तीन अक्तूबर को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
कॉलेज के प्रबंधक अभिषेक तिवारी और प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्रा ने खिलाड़ियों का हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। प्रतियोगिता में अंडर 14 वर्ष वर्ग में 28 से 30 किलोग्राम भार वर्ग में हर्षित सिंह, 32 से 34 भार में अनस रजा, 34 से 36 भार में निहाल सिंह, 36 से 38 भार में अरविंद गोंड, 38 से 40 भार में आकाश गोंड, 40 से 42 भार वर्ग में सत्यम गुप्ता, 46 से 48 भार में खुशहाल तिवारी, 48 से 50 भार में दीपक दुबे विजयी हुए।
विज्ञापन

अंडर 17 बालक वर्ग में 46 किलोग्राम वर्ग में प्रणव दुबे, 46 से 48 भार में सुभम पासवान, 48 से 50 भार में अंशू सिंह, 52 से 54 भार में शुभम सिंह, 54 से 57 भार में अजहर अली, 57 से 60 भार में शिवशंकर गुप्ता, 60 से 63 भार में दीपू कुमार, 66 से 70 भार में कार्तिकेय पांडेय, 70 से 75 भार में श्रेयांश राय ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

अंडर 19 बालक वर्ग में 46 किलोग्राम वर्ग में गुलफाम, 49 से 52 किलोग्राम वर्ग में रवि गोंड, 52 से 56 भार में रितेश साहनी, 56 से 60 भार में सुमित गुप्ता, 60 से 64 भार में अभिषेक पटेल, 64 से 69 किलोग्राम में आदर्श पाठक विजयी घोषित हुए। प्रतियोगिता में धीरेंद्र प्रताप सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस दौरान संदीप मिश्रा, विजेंद्र प्रताप सिंह, मोहन यादव, नीरज सिंह, टिकोरी राय, चंदळन सिंह, नूर मोहम्मद, कमलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें