दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कोकीलपट्टी में शनिवार रात धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस पूछताछ कर कारवाई में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक कोकिलपट्टी के एक व्यक्ति की घर में धार्मिक सभा आयोजित की जा रही थी। जिसमें बाहर से आए कुछ लोग भी मौजूद थे। इसी दौरान कथित तौर पर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप लगा। एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद मामला और तूल पकड़ गया।
विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही विशुनपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपित व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।