खड्डा। साइबर ठग लोगों से ठगी करने के लिए अलग-अलग तरीके से अपना रहे हैं। शनिवार की शाम करीब छह बजे एक दुकानदार के मोबाइल पर फोन आया फोन करने वाला ठग सोने का बिस्कुट बेचने की बात कही और इसके वहाट्सएप पर इसकी फोटो भी भेजी। सरकार की ओर से मोबाइल का काॅलर ट्यून सुनने के बाद दुकान सतर्क हो गया और ठग के झांसे में आने से बच गया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। खड्डा कस्बे के लाल साहब मिठाई की दुकान चलाते हैं। शनिवार की शाम को इनके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाला खुद को परिचित बताया बोला कि एक कीमती सामान बेचना है, यह बात किसी से बताइएगा मत, दुकानदार ने पूछा कि आप कहा से बोल रहे हैं और सामान क्या है। इस पर ठग अपनी बातों में उलझाते हुए कहा कि आपके व्हाट्सएप पर भेज रहा हूं, उसे देखिए। व्हाट्सएप पर सोने का बिस्कुट का दो टुकड़े की फोटो भेजी। यह देख दुकानदार चौक गया और उसे लगा कि यह जालसाज है और उसे ठगने का प्रयास कर रहा है। दुकानदार ने उसका मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया और पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। दुकानदार ने बताया कि मोबाइल पर साइबर अपराध से जुड़े संदेश से वह सतर्क हो गया।
इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि साइबर फ्राड से सतर्क रहने की जरूरत है। अपील करते हुए कहा कि सभी लोग जागरूक रहे तथा ऐसे किसी भी प्रलोभन या जाल में न फंसे।