फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तमंचा दिखाकर सीएसपी संचालक को लूटने की कोशिश

Sun, 05 Jan 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बा में शनिवार की रात करीब दस बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखा कर एक सीएसपी संचालक को लूटने की कोशिश की। गनीमत रही कि सीएसपी संचालक किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सीसी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी है। सेवरही नगर पंचायत के अंबेडकर नगर निवासी शमशाद कस्बा के मालवीय नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास सीएसपी चलाते हैं। शनिवार की रात करीब दस बजे सीएसपी बंद कर गल्ले में रखा करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर घर जा रहे थे। अभी मालगोदाम के पास पहुंचे ही थे कि बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें कट्टा दिखा कर उनके पास रखे रुपये लूटने का प्रयास किया। लेकिन सीएसपी संचालक किसी तरह वहां से भागने में सफल हो गया। पीड़ित ने बताया कि एक बदमाश हेलमेट पहने था और दूसरे ने चेहरे पर मास्क लगाया था। उन्होंने रविवार की सुबह सेवरही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में चौकी प्रभारी संदीप वर्मा ने बताया कि सीएसपी संचालक की तरफ से तहरीर मिली है। बदमाशों की पहचान के लिए घटना स्थल पर लगे सीसी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें