फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर पीटा

Sun, 23 Jun 2024 04:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। घास काटने गई किशोरी से युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर किशोरी के चेहरे पर युवक ने ईंट से वार कर फरार हो गया। घायल किशोरी का इलाज रामकोला सीएचसी में चल रहा है। पुलिस ने युवक पर छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

नगर के एक वार्ड की रहने वाली किशोरी खेत में पशुओं के लिए घास काटने गई थी। नगर का ही युवक पहुंचा और किशोरी का हाथ पकड़कर खेत में ले जाने लगा। किशोरी ने शोर मचाया और विरोध किया तो युवक ने उसके चेहरे पर ईंट से वार कर दिया। आंख के नीचे गंभीर चोट लगने से किशोरी घायल हो गई। आसपास के लोग पहुंचे और घर वालों को सूचना दी। परिजन किशोरी को रामकोला सीएचसी लेकर पहुंचे। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज किया। थानाध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि छेड़खानी का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें