फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किशोरी को अगवा करके होटल में दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को अगवा करके होटल में दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

कसया। किशोरी का अपहरण करके उसके साथ होटल में दुष्कर्म की कोशिश युवक ने की। किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस उसकी तलाश में जुुटी है। एसएचओ कसया ने बताया कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
चौराखास थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी मंगलवार को परीक्षा देकर लौट रही थी। तभी रास्ते में मिले इंद्रा बाजार में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाने वाले धर्मेंद्र नाम के युवक ने उसे जबरन स्कूटी पर बैठा लिया। उसे कसया के फोरलेन स्थित एक होटल में ले गया। वहां उसने किशोरी संग दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी ने जब उसकी हरकत का विरोध किया तो उसने किशोरी के सिर पर हमला करके घायल कर दिया। होटल के एक कर्मचारी की मदद से किशोरी ने अपनी मां को घटना की सूचना दी। इसकी जानकारी होने पर किशोरी की मां कसया पहुंचीं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि इसके पहले भी स्कूल आते-जाते समय आरोपी उनकी बेटी संग बदसलूकी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की तलाश में टीम लगी है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें