फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रोटी-चीनी खिलाने का लालच देकर दुष्कर्म की कोशिश

Sat, 19 Oct 2024 05:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस ने केस पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पचास वर्षीय व्यक्ति ने घर के बच्चों को दस दस रुपये देकर मेला भेज दिया। उसी परिवार की आठ वर्षीय बालिका को रोटी चीनी खिलाने का लालच देकर अपने घर में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। थोड़ी देर बाद परिजन घर पहुंचे और बालिका को ढूंढ़ने लगे। बालिका आरोपी के घर आपत्तिजनक हालत में मिली। परिजनों ने आरोपी की पिटाई की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लेकर चली आई। थानाध्यक्ष हर्षबर्धन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें