फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सदस्य का नाम छिपाकर त्रिस्तरीय कमेटी गठित करने की कोशिश नाकाम

Wed, 13 Nov 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जंगल पचरुखिया गांव में प्रधान के निधन के बाद त्रिस्तरीय कमेटी का गठन करने में सचिव ने ग्राम पंचायत एक सदस्य का नाम सूची से गायब कर एसडीएम के सामने प्रस्तुत किया। नाराज सदस्य ने मंगलवार को डीएम को मांग पत्र देकर सचिव के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पडरौना ब्लॉक के जंगल पचरुखिया गांव प्रधान रही उर्मिला देवी का निधन करीब एक माह पूर्व हो गया। गांव के 13 ग्राम पंचायत सदस्यों ने डीएम को पत्र देकर त्रिस्तरीय कमेटी गठित करने की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर सोमवार को गांव में एसडीएम ब्यास नारायण उमराव, एडीओ पंचायत और सचिव गांव में पहुंचे। आरोप है कि सचिव ने ग्राम पंचायत सदस्य गुलबदनी देवी को सदस्य मानने से इन्कार करते हुए 12 सदस्यों की मौजूदगी में त्रिस्तरीय कमेटी गठन की प्रक्रिया शुरू की। गुलबदनी देवी के परिजन और गांव वाले आक्रोशित हो गए। इसके बाद एसडीएम ने त्रिस्तरीय कमेटी गठित करने की प्रक्रिया स्थगित कर सचिव पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि चार वर्षों से कार्रवाई रजिस्टर पर गुलबेदनी देवी बतौर सदस्य हस्ताक्षर करती हैं। आज सचिव गुलबेदनी देवी को सदस्य मानने से इन्कार कर रहे हैं। ऐसे में जब सचिव गुलबेदनी को सदस्य नहीं मान रहा है तो उसका हस्ताक्षर सचिव की ओर से फर्जी किया गया है। उन पर कार्रवाई की जाए। एसडीएम व्यास उमराव ने बताया कि दो मतदाता सूची होने के चलते चुनाव निरस्त कर दिया गया है। जल्द मतदाता सूची सही कर चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें