फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार से पहले ही एटीएम खाली, लोग परेशान

Tue, 27 Feb 2018 12:35 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
एटीएम पर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। - फोटो : कुश्ाीनगर
विज्ञापन
पडरौना। तीन दिन बाद ही होली त्योहार है और पडरौना में लोग रुपयों के लिए परेशान हैं। वजह यह कि बैंक में जमा अपना रुपया ही नहीं मिल पा रहा है। शहर में विभिन्न बैंकों के करीब 40 एटीएम लगे हैं लेकिन पिछले तीन दिनों से दो-तीन एटीएम को छोड़कर कहीं रुपया नहीं मिल रहा। परेशान लोग बैंक व एटीएम का चक्कर लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


होली दो मार्च को है। लोगों को कपड़े सहित अन्य सामानों की खरीदारी के लिए रुपयों की जरूरत है। एटीएम से रुपये निकालकर जरूरत के सामान खरीदने की उम्मीद लिए बाजार में घूम रहे हैं। शहर के अधिकांश एटीएम खाली होने के चलते लोग सामान की खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं। कुछ व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पीओएस मशीन लगी है, वहां ग्राहकों को थोड़ी बहुत राहत मिल रही है। परंतु फुटकर व्यवसाइयों के पास पीओएस मशीन की सुविधा न होने से ग्राहकों को परेशान होना पड़ता है। 

दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुले, तो वहां ग्राहकों की भीड़ लग गई। रुपये के इंतजार में लोग कैशियर काउंटर पर लाइन लगाए थे। वहीं तमाम लोग भीड़ से बचने के लिए एटीएम के सामने खड़े हुए। दोपहर बाद कुछ एटीएम में रुपये डाले गए, लेकिन भीड़ के चलते जल्दी ही हर जगह नो कैश की सूचना चस्पा कर दी गई।
विज्ञापन


पडरौना शहर में लगभग 40 एटीएम लगाए गए हैं। इनमें से कुछ ही एटीएम रुपये देते है। जब भी त्योहार का समय आता है, तो नगर के अधिकांश एटीएम खाली हो जाते हैं। शुक्रवार तक शहर के एकाध एटीएम रुपये दे भी रहे थे, तो शनिवार व रविवार बैंक बंद होने के बाद किसी भी एटीएम से रुपये नहीं निकल रहा था। 

दोपहर बाद भी शहर के प्रमुख बैंकों का एटीएम खाली रहा। कुछ जगह सर्वर फेल होने की सूचना चस्पा की गई थी। पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, आंध्रा बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कार्मस, यूनियन बैंक, एचडीएफसी, कॉरपोरेशन बैंक आदि के एटीएम में रुपये नहीं थे।

शहर में खरीदारी करने दुदही से आए शमीम अख्तर का कहना था कि एटीएम की लंबी लाइन में लगे होने के बाद जब उनका नंबर आया, तो एटीएम का सर्वर ही डाउन हो गया। सर्वर ठीक होने के इंतजार में करीब एक घंटे खड़ा रहना पड़ा, फिर भी उन्हें रुपये नहीं मिला। 

घोसी टोला के रहने वाले दीपक गुप्ता का कहना था कि दो दिन से एटीएम का चक्कर काट रहे हैं। सोमवार को एटीएम खुला भी, तो उसमें रुपये नहीं थे। जरूरी सामान खरीदना था लेकिन रुपये नहीं मिलने की वजह से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। 

भिखम छपरा के नवनीत मिश्र का कहना था कि एटीएम से रुपये निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक आना-जाना लगा रहा। करीब दो घंटे तक लाइन में लगकर इंतजार किया, तब जाकर रुपये निकाल पाया।
पडरौना के रहने वाले रिंकू का कहना था कि बैंकों से अपना ही रुपया निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। बैंक में भी ग्राहकों की कतार है और एटीएम पर भी। नोटबंदी के बाद तो एटीएम की हालत और खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें