पडरौना। क्षेत्र के मोतीललहा स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों में दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें विजेता खिलाड़ियों को तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह और सूरज कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अमरदीप ने प्रथम, आयुष ने द्वितीय और अंकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में शमशेर प्रथम, दीपक द्वितीय और आयुष तृतीय रहे। वहीं, 400 मीटर दौड़ में अरुण गोंड ने पहला, लड्डू ने दूसरा और निखिल शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सोनम प्रथम, रिया द्वितीय और शिवानी तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में अनीता ने प्रथम, पिंकी ने द्वितीय और सोनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का संचालन रविंद्र नारायण पांडेय और शिवानंद मिश्र ने किया।
इस दौरान दिलीप पांडेय, इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, तारकेश्वर शुक्ला, कुंजेश्वर सिंह, प्रवीण पांडेय, संजय सिंह, अमरदीप शुक्ल, रामगति, राकेश पांडेय, राकेश यादव, दुर्गेश त्रिपाठी, देवेंद्र मिश्र, गीता चतुर्वेदी, डॉ. उमेश तिवारी, नित्यानंद चतुर्वेदी, सरिता सिंह पटेल, डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी, परशुराम तिवारी, डॉ. व्यास सिंह और विनोद सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।