कुशीनगर। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भैंसहीं बाजार में रोटरी क्लब देवरिया एवं रोटरी क्लब कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में विशेष रूप से न्यूरो (मस्तिष्क एवं तंत्रिका तंत्र) से संबंधित रोगियों की जांच की गई। मरीजों को मुफ्त दवा और निशुल्क पैथोलॉजिकल जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में क्षेत्र के करीब 225 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। इस दौरान क्लब के पदाधिकारी डॉ. मनोज मद्धेशिया, डा आरके गुप्ता, रामकृपाल, विजय, अवधेश, संतोष सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद