फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हापुड़ की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 01 Sep 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया एसडीएम को ज्ञापन सौंपने जाते अधिवक्ता।संवाद
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

तहसीलों में प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। हापुड़ में हुई घटना को लेकर शुक्रवार को जिले की विभिन्न तहसीलों में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज की घटना की निंदा करते हुए जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग के लिए सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार दीवानी न्यायालय वाह्य के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को नगर में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए नगर के गांधी चौक होते हुए तहसील पहुंचे। वहां सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव की अगुवाई में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कसया योगेश्वर सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि निहत्थे अधिवक्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया था। इसमें कई अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हैं। अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर हापुड़ पुलिस अधीक्षक, एसएसपी और दोषी अन्य पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज कर दोषियों को निलंबित करने की मांग की।
इस दौरान दीनदयाल मल्ल, अशोक राय, अनुराग द्विवेदी, अजीत रावत, रविंद्र मणि, ओंकार पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
गंगुआ बाजार प्रतिनिधि के अनुसार हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में तमकुहीराज तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। इसके बाद बैठक कर पुलिस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया।
बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक राय ने कहा कि जबतक महिला अधिवक्ता को न्याय नहीं मिलता और लाठीचार्ज में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक अधिवक्ताओं की हड़ताल और प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिहर कुशवाहा रामप्रवेश सिंह पटेल, दीपक पांडेय, शंभू ठकुराई, मत्तीउल्लाह, अमरनाथ सिंह, मनीर आलम आदि मौजूद रहे।
इसी तरह कप्तानगंज तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने हापुड़ और गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। विरोध प्रदर्शन कर अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम व्यास नारायण उमराव को सौंपकर दोषी पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।
इस दौरान संघ के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, परमहंस प्रसाद, विनोद कुमार मिश्र, दिनेश कुमार राव, हीरा पांडेय, जयप्रकाश नारायण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें