फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लखनऊ की टीम ने की विकास कार्यों की जांच

Fri, 01 Sep 2023 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर विधायक पीएन पाठक की शिकायत पर हुई जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कसया विधायक पीएन पाठक ने उप मुख्यमंत्री केशव माैर्या से शिकायत की थी। उन्होंने मनरेगा व वित्त के कार्यों में बीडीओ कप्तानगंज प्रवीण शुक्ला की तरफ से कराए गए कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया था। इस शिकायत की शुक्रवार को लखनऊ की टीम ने जांच की।
कुशीनगर विधायक की शिकायत पर ग्रामीण विकास मंत्रालय लखनऊ की तीन सदस्यी टीम गठित को जांच करने के निर्देश मिले थे। शुक्रवार को पहुंचे अपर आयुक्त प्रशासन नन्दलाल सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार दिनेश कुमार यादव और डीसी मनरेगा राकेश कुमार ने सबसे पहले चकिया गांव में हुई ड्रेन की खुदाई व पटरी निर्माण की जांच की।
विज्ञापन

विधायक ने आरोप लगाया था कि मनरेगा के मानक को दरकिनार कर लक्ष्य से अधिक स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा जाॅब कार्ड व पक्का निर्माण में भ्रष्टाचार आदि अनियमितताएं बरती गई हैं।
जांच टीम में शामिल डीसी मनरेगा ने बताया बाढ़ खंड गोरखपुर की तरफ से कप्तानगंज ब्लॉक के चकिया गांव में ड्रेन की सफाई व बंधे पर पटरी निर्माण के लिए एनओसी दिया गया है। इसके अनुरूप रणजीत सिंह के खेत से 1100 मीटर ड्रेन की दाहिनी पटरी पर मनरेगा योजना के तहत क्षेत्र पंचायत से रास्ता निर्माण किया गया है। इस पर लगभग 3.60 लाख की लागत आई है।
विज्ञापन

बाढ़ खंड से ड्रेन में क्या कार्य किया गया है। इसकी जानकारी के लिए अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड गोरखपुर को पत्र भेजा जा रहा है। अपर आयुक्त प्रशासन लखनऊ नंदलाल सिंह ने बताया शासन के निर्देश पर ब्लॉक क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जांच के अलावा चकिया गांव में ड्रेन के बाढ़ खंड तथा अन्य विकास कार्यों की जांच की गई। इसकी जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
इस दौरान बीडीओ प्रवीण कुमार शुक्ल, आरपी सिंह, पूर्व प्रधान श्रीनिवास गुप्त, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें